3rd रतन सिंह बॉस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट – वंश के नाबाद अर्धशतक से 3S क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वंश को शशांक त्यागी जी द्वारा प्रदान किया गया।
गाजियाबाद | 9 जनवरी 2026
मोहान मेकिंस क्रिकेट ग्राउंड, गाजियाबाद में खेले गए तीसरे रतन सिंह बॉस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में 3S क्रिकेट अकादमी (गाजियाबाद) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए NB क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से पराजित किया।
🔹 NB क्रिकेट अकादमी की पारी
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए NB क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में 204/9 रन बनाए। राघव सिंघल: 40 रन, आदित्य कुमार: 25 रन
3S क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में: गौरव सिंह: 3 विकेट / 19 रन, स्वरित यादव: 3 विकेट / 42 रन
🔹 3S क्रिकेट अकादमी की शानदार रन चेज़
लक्ष्य का पीछा करते हुए 3S क्रिकेट अकादमी ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 25.3 ओवर में 205/1 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। वंश (नाबाद): 73 रन (मैन ऑफ द मैच) आयुष: 67 रन अक्ष सिंघल (नाबाद): 48 रन
मैन ऑफ द मैच : शानदार अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वंश को शशांक त्यागी द्वारा प्रदान किया गया।
टूर्नामेंट का महत्व
इस मुकाबले में 3S क्रिकेट अकादमी ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों विभागों में बेहतरीन संतुलन दिखाया, जिससे टूर्नामेंट में उनकी मज़बूत दावेदारी और पुख्ता हो गई।
रतन सिंह बॉस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक और अनुशासित क्रिकेट को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
by Manoj Dutt




