बी.आर. लिटिल चेम अंडर-12 – मयंक शर्मा के शानदार प्रदर्शन से दिनेश राज क्रिकेट अकैडमी शाहपुर की शानदार जीत

बी.आर. लिटिल चेम अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में मयंक शर्मा के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत दिनेश राज क्रिकेट अकैडमी शाहपुर ने द्रोणाचार्य अकैडमी को 65 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला दिनेश राज ग्राउंड, लोनी में खेला गया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिनेश राज क्रिकेट अकैडमी शाहपुर की टीम 34 ओवर में 194 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मयंक शर्मा ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 46 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके अलावा शौर्य शर्मा ने 41 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
गेंदबाज़ी में दीपांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि शौर्य सिंह ने भी 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द्रोणाचार्य अकैडमी की टीम 33 ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हो गई। पराजित टीम की ओर से गर्वित यादव ने 33 रन बनाए और साथ ही गेंदबाज़ी में 21 रन देकर 3 विकेट भी झटके। अक्षत भारद्वाज ने 17 रन बनाए और 21 रन देकर 3 विकेट लिए, लेकिन उनका शानदार प्रदर्शन भी टीम को जीत नहीं दिला सका।

मैच के बाद मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मयंक शर्मा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।
— मनोज दत्त द्वारा