
तीसरे रतन सिंह बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सुमित गुलिया के शानदार शतक की बदौलत एस.आर.के. टेक्नोलॉजी इलेवन ने रवि ब्रदर क्रिकेट क्लब को 69 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला मोहन मेकिंस क्रिकेट ग्राउंड, गाजियाबाद में खेला गया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एस.आर.के. टेक्नोलॉजी इलेवन की टीम 36 ओवर में 235 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सुमित गुलिया ने 80 गेंदों पर 105 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दीपांशु शुक्ला ने 28 रनों का योगदान दिया।
गेंदबाज़ी में रवि ब्रदर क्रिकेट क्लब की ओर से अविनाश ने 22 रन देकर 3 विकेट और विशेष सराहा ने 22 रन देकर 2 विकेट लिए।

236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रवि ब्रदर क्रिकेट क्लब की टीम 30 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। पराजित टीम की ओर से सारांश पाराशर ने 68 रन, आदित्य मल्होत्रा ने 37 रन और अंकित भड़ाना ने 32 रनों की पारी खेली। गेंदबाज़ी में पॉवेल ने 21 रन देकर 2 विकेट, जबकि 21 रन देकर 3 विकेट भी हासिल किए, लेकिन उनकी कोशिशें टीम को जीत नहीं दिला सकीं। मैच के बाद मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुमित गुलिया को मनोज चौधरी (एन.टी. करप्शन) द्वारा प्रदान किया गया।
