
तीसरे रतन सिंह बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रणीत तिवारी की घातक गेंदबाज़ी की बदौलत दिल्ली ब्लूज क्रिकेट क्लब ने आर.पी. सिंह क्रिकेट अकैडमी को 8 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला मोहन मेकिंस क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आर.पी. सिंह क्रिकेट अकैडमी की टीम 24 ओवर में 124 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से एलिजान आलम ने 43 रनों की आकर्षक पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। दिल्ली ब्लूज की ओर से गेंदबाज़ी में प्रणीत तिवारी ने 23 रन देकर 3 विकेट झटके और उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा देग्वेस ने 24 रन देकर 3 विकेट, नवनीत सिंह ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ब्लूज क्रिकेट क्लब की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 14.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से मंदीप सिंह ने नाबाद 54 रन बनाए, जबकि अर्णव कोल ने 25 रनों का योगदान दिया।

मैच के बाद मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रणीत तिवारी को प्रदान किया गया। वहीं फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार निखिल भट्ट को सुरेश कुमार एवं राज सिंह दलाल द्वारा दिया गया।

अपने सभी प्रायोजकों का आभार व्यक्त करते हैं।
— मनोज दत्त द्वारा