
6-01-2026
तीसरे रतन सिंह बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में भरत के शानदार शतक की बदौलत एमिल टीम ने ईस्ट दिल्ली क्रिकेट क्लब पर 248 रनों से विशाल जीत दर्ज की। यह मुकाबला मोहन मेकिंस क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एमिल की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 384 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से भरत ने मात्र 72 गेंदों पर 130 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 17 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा हर्ष भाटी ने भी शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 88 गेंदों पर 105 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

गेंदबाज़ी में अरविंद वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 5 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि आशीष चौरसिया ने 4 रन देकर 2 विकेट लिए और ईस्ट दिल्ली क्रिकेट क्लब की बल्लेबाज़ी को पूरी तरह से धराशायी कर दिया।

384 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट दिल्ली क्रिकेट क्लब की टीम 25 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई। पराजित टीम की ओर से सिद्धांत देव ने 27 रन और अक्षत अरोड़ा ने 25 रनों का योगदान दिया। के.के. मेहता ने गेंदबाज़ी में 11 रन देकर 2 विकेट लिए।

मैच के बाद मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भरत को टूर्नामेंट सेक्रेट्री एवं सीनियर अंपायर श्री कृष्ण कुमार द्वारा प्रदान किया गया।
— मनोज दत्त द्वारा