Manoj Dutt, Journalist / Commentator
भारत में वेटरन क्रिकेट को एक संगठित, सम्मानजनक और अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने में Board for Veteran Cricket in India (BVCI) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। BVCI एक पंजीकृत राष्ट्रीय संस्था है, जो 40+, 50+, 60+ एवं 70+ आयु वर्ग के पूर्व एवं वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए कार्य करती है। संस्था का मुख्य उद्देश्य वेटरन क्रिकेट का समग्र विकास करना, पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय टीमों का गठन करना तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का गौरव बढ़ाना है।
अध्यक्ष श्री प्रवीण त्यागी का दूरदर्शी नेतृत्व
BVCI के अध्यक्ष श्री प्रवीण त्यागी भारत में वेटरन क्रिकेट के एक वरिष्ठ और अनुभवी प्रशासक हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में BVCI ने देशभर में वेटरन क्रिकेट को एक सशक्त संगठनात्मक ढांचा प्रदान किया है। उनके कार्यकाल में चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाया गया, खिलाड़ियों की फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना पर विशेष बल दिया गया तथा भारतीय वेटरन टीमें नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं।
बीवीसीआई के संरक्षक (Patrons)
BVCI को देश के प्रतिष्ठित जननेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिनमें माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी, माननीय मुख्यमंत्री गोवा श्री प्रमोद सावंत, पूर्व सांसद (राज्यसभा) श्री के. सी. त्यागी तथा पूर्व विधायक श्री प्रशांत चौधरी शामिल हैं। इनके मार्गदर्शन और संरक्षण में BVCI निरंतर वेटरन क्रिकेट के विकास और खिलाड़ियों के हित में कार्य कर रहा है।
बीवीसीआई की कार्यकारिणी
BVCI की कार्यकारिणी अनुभवी और समर्पित पदाधिकारियों से सुसज्जित है। संस्था के उपाध्यक्षों में श्री तरुणेश सिंह परिहार, श्री राजीव त्यागी, श्री रविंद्र त्यागी एवं श्री एस. एल. अन्नन शामिल हैं। महासचिव के रूप में श्री विनोद कुमार फड़के संगठनात्मक कार्यों का संचालन कर रहे हैं, जबकि संयुक्त सचिव श्री नलिन जैन प्रशासनिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
संस्था के कोषाध्यक्ष श्री डी. चंद्रसेनन नायर वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हैं। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों में श्री विश्वजीत सिंह, श्री रॉबिन कुमार, श्री आलोक सक्सेना, श्री विभोर त्यागी, श्रीमती बिंदिया चौहान, श्री योगेन्द्र सिंह एवं श्री अमन राय वोहरा शामिल हैं, जो सामूहिक रूप से BVCI की नीतियों को ज़मीनी स्तर पर लागू करने में योगदान दे रहे हैं।









