
दिनांक: 17 जनवरी 2026
स्थान: नोएडा स्टेडियम क्रिकेट ग्राउंड, नोएडा.
आइ.एस.एफ.एस द्वारा आयोजित विन्टर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का मैच एम.एस क्रिकेट क्लब और द्रोणाचार्य क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया..
🎯 मैच का संक्षिप्त विवरण: द्रोणाचार्य क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए एम.एस की टीम को 35 ओवर में 187/9 रन पर समेट दिया, जिसमें युवराज 37,हरिमन 68 और हरमन ने 23 रन बनाए.
द्रोणाचार्य की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नीतीश ने 2, अर्पित 2,यामीन 2और सिद्दार्थ और अंशुमान ने 1-1 विकेट लिए, लक्ष्य का पीछा करते हुए द्रोणाचार्य की टीम 32.1 ओवर में 133/10 रन बना कर सिमट गई जिसमें शौर्य वीर ने 26,सूरयांश 35,और यामीन ने 29 रन बनाए ..
एम. एस एकेडमी की और से गेंदबाजी करते हुए प्रियांश ने 2,नीरज ने 1,हरमन ने 1 एवं शशांक ने 1 विकेट चटकाए..टीम के एकजुट प्रदर्शन से एम. एस क्रिकेट अकादमी ने 54 रन से मैच अपने नाम किया..
🏆 पुरस्कार वितरण:
हरफनमौला प्रदर्शन के लिए हरिमन कपूर को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।
संघर्षपूर्ण पारी के लिए ‘फाइटर ऑफ द मैच’ यामीन परवेज को दिया गया..
👥 उपस्थित गणमान्य अतिथि:
मैच के दौरान कृष्ण कुमार शर्मा , मनीष शर्मा , Member DDCA & DDCA League Committee, सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।