
तीसरे रतन सिंह बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में विजय यादव क्रिकेट अकैडमी और फ्रेंड्स क्लब दिल्ली के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों ने 40 ओवर में 224-224 रन बनाए और दर्शकों को आखिरी गेंद तक रोमांच से भरपूर मुकाबला देखने को मिला।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए फ्रेंड्स क्लब दिल्ली ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। टीम की ओर से जसराज सिंह अरोरा ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 76 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा मानव ने 40 रन और अभिमन्यु ने 39 रनों का उपयोगी योगदान दिया। गेंदबाज़ी में विजय यादव क्रिकेट अकैडमी की ओर से सूरज सतपाल ने 36 रन देकर 3 विकेट और कार्तिक सिंह ने 39 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजय यादव क्रिकेट अकैडमी की टीम भी 40 ओवर में 224 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से करण सोनी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 74 गेंदों में 90 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा लक्ष्य नागर ने 30 रन जोड़े। फ्रेंड्स क्लब दिल्ली की गेंदबाज़ी में कुशाग्र ने 32 रन देकर 3 विकेट और मोहित भट्टी ने 47 रन देकर 2 विकेट लिए।

मैच के बाद मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जसराज सिंह अरोरा को BCCI अंपायर अमित बंसल एवं संजय सिंह द्वारा प्रदान किया गया।
मनोज दत्त द्वारा