
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) सेंटिनल्स द्वारा आयोजित DDCA SENTINELS T10 OPEN 2025 का आयोजन 27 एवं 28 दिसंबर 2025 को सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट विशेष रूप से DDCA सदस्यों एवं उनके तत्काल परिवारजनों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
यह टूर्नामेंट सेंटिनल्स प्रीमियर लीग का पहला संस्करण है, जिसे 10 ओवर के टेनिस बॉल क्रिकेट फॉर्मेट में खेला जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन में कुल 6 लीग मैच और एक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
उद्घाटन समारोह

श्रीमती मीनाक्षी लेखी जी, पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री, के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।
मैच शेड्यूल
DAY 1 – शनिवार, 27 दिसंबर 2025
10:00 AM – फेयरवे फेयरप्ले बनाम थंडरबोल्ट
12:00 PM – कीर्ति वॉरियर्स बनाम स्ट्राइकर्स
1:30 PM – मैवरिक्स बनाम स्टॉर्म
3:00 PM – फेयरवे फेयरप्ले बनाम कीर्ति वॉरियर्स
DAY 2 – रविवार, 28 दिसंबर 2025
10:00 AM – थंडरबोल्ट बनाम मैवरिक्स
12:00 PM – स्ट्राइकर्स बनाम स्टॉर्म
🏆 2:30 PM – फाइनल मुकाबला (शीर्ष दो टीमें)
खिलाड़ियों के लिए दिशा-निर्देश
-
सभी खिलाड़ियों को अपने मैच से 30 मिनट पहले रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा
-
जर्सी आयोजन समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी
-
वैध पहचान पत्र साथ लाना आवश्यक है
खेल के साथ मनोरंजन
क्रिकेट के साथ-साथ इस आयोजन में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए मनोरंजन, आपसी सहभागिता और पारिवारिक माहौल को भी विशेष महत्व दिया गया है। यह टूर्नामेंट DDCA सदस्यों और उनके परिवारों को एक मंच पर लाने का एक अनूठा प्रयास है।
DDCA सेंटिनल्स आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह टूर्नामेंट खेल भावना, उत्साह और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण बनेगा और भविष्य में ऐसे आयोजनों की मजबूत नींव रखेगा।
