
सिरीफोर्ट में FWFP की धमाकेदार जीत, खिताब पर किया कब्ज़ा
टूर्नामेंट के दूसरे दिन, सिरीफोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में खेले गए टी-10 टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में FWFP टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किर्ति वॉरियर्स को 9 विकेट से पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की। फाइनल में FWFP की आक्रामक बल्लेबाज़ी ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया और टीम ने लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए Kirti वॉरियर्स ने बनाए 128 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी किर्ति वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 3 विकेट पर 128 रन बनाए। टीम की ओर से रौनक ने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 24 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 छक्के शामिल रहे।
इसके अलावा भाविष्य ने 7 गेंदों में 26 रन बनाकर स्कोर को मज़बूती दी, जबकि राघव मेहरा ने 27 रन का योगदान दिया।

FWFP की ओर से गेंदबाज़ी में रमा शंकर, करण खुराना और ललितेश्वर भदौरिया ने 1-1 विकेट हासिल किया।
करण खुराना की तूफानी पारी, FWFP का आसान लक्ष्य पीछा
128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी FWFP की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।
टीम के स्टार बल्लेबाज़ करण खुराना ने केवल 21 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाकर मैच का रुख पूरी तरह FWFP की ओर मोड़ दिया। उनका शानदार साथ दिया अनुभवी खिलाड़ी GS हैरी (भारतीय वेटरन क्रिकेटर, 50+) ने, जिन्होंने 16 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए।
FWFP ने मात्र 7.4 ओवर में 131/1 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

फाइनल में FWFP का दबदबा, दर्शकों का भरपूर मनोरंजन






फाइनल मुकाबले में FWFP की टीम हर विभाग में किर्ति वॉरियर्स पर भारी नज़र आई। आक्रामक बल्लेबाज़ी, संतुलित गेंदबाज़ी और बेहतरीन रणनीति के दम पर FWFP ने एकतरफा जीत दर्ज की। दर्शकों के लिए यह मुकाबला पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर रहा।


पहले दिन सिरी फोर्ट ग्राउंड्स में DDCA सेंटिनल्स द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट मुकाबले बेहद आनंददायक रहे। यह आयोजन हर उम्र के खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए यादगार बन गया। मात्र 7 वर्ष के विवान द्वारा फेंकी गई गेंद को 70 वर्ष से अधिक आयु के DDCA सदस्य गौतम बनर्जी जी द्वारा खेला जाना ऐसा दृश्य था, जो हमेशा स्मृतियों में अंकित रहेगा।








Inauguration ceremony – Ist Day





DDCA के सभी सदस्यों ने इसे एक सच्चे पारिवारिक उत्सव की तरह भरपूर आनंद के साथ मनाया। कई सदस्यों ने वर्षों बाद फिर से बल्ला उठाया और अपने बचपन की यादों को ताज़ा करते हुए उस सुनहरे दौर को दोबारा जी लिया। यह आयोजन खेल, आनंद और पारिवारिक आत्मीयता का एक अद्भुत संगम साबित हुआ।”

DDCA सेंटिनल्स अलविदा कहने में विश्वास नहीं करता, बल्कि अगले और भी बड़े एवं नए संस्करण के साथ पुनः मिलने का वादा करता है


Excellent coverage