

मनोज दत्त
आज भारतीय क्रिकेट एक दिलचस्प मोड़ पर खड़ा है। एक तरफ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सुपरस्टारों की टी20 से विदाई के बाद दर्शकों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। दूसरी तरफ आर्थिक दबावों के चलते बड़े प्राइवेट ब्रॉडकास्टर्स मीडिया राइट्स से पीछे हटने लगे हैं। ऐसे में 2026 टी20 वर्ल्ड कप और आने वाली श्रृंखलाओं का प्रसारण कौन करेगा, यह बड़ा सवाल बन गया है। लेकिन इस अनिश्चितता के बीच भारत के पास एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो वर्षों से देश की खेल प्रसारण की रीढ़ रहा है — दूरदर्शन (DD Sports) और प्रसार भारती।
- “नो बिग सुपरस्टार” – लेकिन यह भी एक अवसर जैसे ही टीम के दो बड़े नाम टी20 से हटे, चर्चा शुरू हो गई कि दर्शक कम हो रहे हैं। लेकिन यह चिंता उतनी बड़ी नहीं, जितनी बताई जा रही है। नए खिलाड़ी अपना नाम बना रहे हैं, पर उन्हें देशभर में पहचान दिलाने के लिए एक ऐसा प्रसारण मंच चाहिए जो हर घर तक पहुंचता हो। और यह काम सबसे बेहतर तरीके से DD Sports कर सकता है।

- “नो ब्रॉडकास्टर” का संकट – और समाधान ICC और BCCI को घबराने की ज़रूरत नहीं — Doordarshan है ना!” Jio Hotstar जैसी कंपनियाँ मीडिया राइट्स से पीछे हट रही हैं, क्योंकि अरबों डॉलर का मॉडल लंबी अवधि में उन्हें भारी पड़ रहा है। लेकिन क्रिकेट सिर्फ बिज़नेस नहीं — देश की भावना है। ऐसे समय में भारत का अपना राष्ट्रीय नेटवर्क दूरदर्शन का डी डी स्पोर्ट्स + प्रसार भारती यूट्यूब + वेव्स (ओटीटी) सबसे मजबूत, स्थिर और जनहितकारी विकल्प के रूप में सामने आता है। आज भी DD Sports के पास वो ताकत है जो किसी private broadcaster के पास नहीं — एक साथ कई matches telecast करने की क्षमता। Multiple channels + national network = unbeatable waves power!

- प्रसार भारती (दूरदर्शन ) का YouTube और अब Waves Entertainment की साझेदारी की बदौलत दूरदर्शन के कार्यक्रम OTT पर भी उपलब्ध हैं। DD की waves अब केवल टीवी स्क्रीन तक सीमित नहीं रहीं— TV + OTT = New Digital Doordarshan Era
यानी भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक डिजिटल मंच तैयार! डिजिटल युग में प्रसार भारती का YouTube चैनल एक विशाल प्लेटफ़ॉर्म के रूप में उभर चुका है। इसका अर्थ है कि डिजिटल प्रेज़ेन्स पूरी तरह तैयार है। अब क्रिकेट की हर wave — टीवी से लेकर मोबाइल तक — Doordarshan बिना किसी रुकावट के दर्शकों तक पहुँचा सकता है।

इसकी प्रमुख खूबियाँ:
- करोड़ों दर्शकों तक पूरी तरह मुफ्त पहुँच
- कोई सब्सक्रिप्शन शुल्क नहीं
- हर मोबाइल स्क्रीन पर आसानी से लाइव मैच
- स्थिर, सुरक्षित और सरकारी स्तर का मज़बूत इंफ़्रास्ट्रक्चर
- बड़े इवेंट्स की सफल लाइव स्ट्रीमिंग का सिद्ध अनुभव
यदि क्रिकेट मैच इस प्लेटफ़ॉर्म पर प्रसारित हों, तो व्यूअरशिप नई ऊँचाइयों पर पहुँच सकती है और डिजिटल दूरदर्शन का प्रभाव अभूतपूर्व रूप से बढ़ सकता है।

- DD Sports के पास एक नहीं—बल्कि अनेक चैनलों का व्यापक नेटवर्क है!
दूरदर्शन की सबसे बड़ी ताकत उसका विशाल राष्ट्रीय नेटवर्क है। आज DD Sports ही नहीं, बल्कि DD Free Dish के कई स्लॉट, DD National, DD India, DD Bharati, और विभिन्न क्षेत्रीय चैनल (जैसे UP, Bihar, Rajasthan आदि) — इन सभी के माध्यम से दूरदर्शन एक ही समय में कई मैच, हाइलाइट्स, टॉक शो, और विभिन्न कार्यक्रमों का प्रसारण करने की क्षमता रखता है। यह बहु-चैनल क्षमता और व्यापक पहुँच किसी भी निजी प्रसारण नेटवर्क के पास नहीं है, और यही दूरदर्शन को देश का सबसे सशक्त सार्वजनिक प्रसारक बनाती है।

- तकनीकी क्षमता – Doordarshan जैसा दूसरा कोई नहीं
दूरदर्शन के पास स्टूडियो, प्रशिक्षित मेनपावर, OB वैन, तकनीकी टीमें और अत्याधुनिक प्रसारण उपकरणों का इतना व्यापक और मज़बूत नेटवर्क है कि देश में कोई दूसरा संस्थान इसकी बराबरी नहीं कर सकता।
ज़रूरत पड़ने पर अतिरिक्त उपकरण हायर भी किए जा सकते हैं, और यदि ICC या BCCI चाहें तो वे अपने तकनीकी विशेषज्ञ (technical experts) भी नियुक्त कर सकते हैं।
इस संयुक्त व्यवस्था से किसी भी बड़े स्पोर्ट्स इवेंट का प्रसारण तकनीकी रूप से और भी अधिक सक्षम, विश्वसनीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो सकता है।

6. DD की विश्वस्तरीय तकनीकी क्षमता
दूरदर्शन के पास हजारों प्रशिक्षित तकनीशियन, पूरे भारत में फैले हाई-टेक प्रसारण केंद्र, इंटरनेशनल-स्टैंडर्ड OB वैन और बड़े टूर्नामेंटों की 40+ वर्षों की प्रसारण विशेषज्ञता मौजूद है। एक साथ मल्टी-एंगल कवरेज देने की क्षमता, सरकारी स्तर की मजबूती और निजी नेटवर्कों जैसी अत्याधुनिक तकनीक—ये सब मिलकर दूरदर्शन को एक विश्वसनीय, सक्षम और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने वाला प्रसारक बनाते हैं।जब बड़े निजी नेटवर्क पीछे हटते हैं, तब दूरदर्शन आगे बढ़ सकता है—और उसे आगे बढ़ना चाहिए

7. वह दौर जिसने हमें जोड़ा — क्रिकेट की वे यादें जिनमें Doordarshan बसता है
दूरदर्शन केवल एक चैनल नहीं, यह करोड़ों भारतीयों की सामूहिक स्मृति है। 1983 का विश्व कप, कपिल देव की ऐतिहासिक जीत, 1985 की वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट, रवि शास्त्री को Player of the Series बनने पर Audi कार में लैप ऑफ ऑनर करते हुए देखना, 1987 का भारत में पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप, और अनगिनत द्विपक्षीय सीरीज़, शारजाह कप, हीरो कप..… ये सभी सुनहरे पल हमें Doordarshan ने ही दिखाए। न जाने कितने ओलंपिक्स, एशियन गेम्स और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन हम सबने दूरदर्शन पर देखे हैं। जो चैनल हमें दशकों तक जोड़ता आया है— वह आज भी उतना ही सक्षम, उतना ही तैयार और उतना ही प्रासंगिक है।

8. DD (दूरदर्शन)Sports – देश के हर घर तक पहुँचने की असली ताकत
ICC–BCCI को बस एक बात याद रखनी चाहिए: दूरदर्शन जैसा कोई नहीं।
आज भी 200+ मिलियन घरों में DD Sports उपलब्ध है। DD FreeDish ने इसकी पहुँच को गाँव–कस्बों तक अजेय और अद्वितीय बना दिया है। भारत का कोई भी निजी चैनल इतनी व्यापक और गहरी पहुँच नहीं रखता। अगर खेल को जन-जन तक पहुँचाना है, तो Doordarshan से बेहतर माध्यम हो ही नहीं सकता। भविष्य का भारत अपने प्रसारण पर खुद भरोसा करेगा। सुपरस्टारों की कमी, निजी ब्रॉडकास्टरों की अनिश्चित नीतियाँ— इन सबके बीच एक राह सबसे स्पष्ट दिखती है:
DD(दूरदर्शन ) Sports + Prasar Bharati YouTube + Waves

यह भारत के खेल प्रसारण का सबसे मजबूत, विश्वसनीय और जनहितकारी मॉडल है।
- मुफ्त उपलब्धता
- देशव्यापी पहुँच
- विशाल तकनीकी क्षमता
- राष्ट्रीय विश्वसनीयता
- करोड़ों दर्शकों की भावनात्मक स्मृतियों से जुड़ाव

क्रिकेट सिर्फ मनोरंजन नहीं— यह भारत की पहचान है। और इस पहचान को सबसे सुरक्षित हाथों में सौंपना चाहिए— उन हाथों में, जिन्होंने इसे दशकों से संभाला है: Doordarshan, भारत का राष्ट्रीय प्रसारक। खेल का असली घर दूरदर्शन, उम्मीद करते हैं कि — अगला वर्ल्ड कप भी यहीं चमकेगा।
लेखक क्रिकेट कमेंटेटर और बीसीसीआई अंपायर हैं